ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी, वृन्दावन, मथुरा की पंचदशः बैठक

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 13 मई 2026/ ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी, वृन्दावन, मथुरा की पंचदशः बैठक मा० न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्री अशोक कुमार जी की अध्यक्षता में लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन वृन्दावन के सभागार में संपन्न हुई।

बैठक हेतु एजेंडा।

01- ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मन्दिर मे उपलब्ध गोलकों को खोलने की प्रगति रिपोर्ट।

02- ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मन्दिर प्रांगण की अलमारियों आदि एवं भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में पूर्व में रखे गये बक्से तथा अन्य बैंक आदि के लॉकरों में रखी गई पीली व सफेद धातु का मूल्यांकन कराने के उपरान्त व अन्य मूल्यवान वस्तुओं को पंजाब नैशनल बैंक द्वारा उपलब्ध कराये गयें बडे लॉकर में रखने की प्रगति।

03- ग्राम किशनपुरा, तहसील सांगोद, जनपद कोटा, राजस्थान में मन्दिर बांके बिहारी जी विराजमान वृन्दावन, जिला मथुरा, यू०पी० के नाम दर्ज 15.710 हे० भूमि पर खड़ी गेहूँ की फसल को नीलाम करने एवं अग्रिम वर्ष हेतु ठेका पर उठाने हेतु कृत कार्यवाही की प्रगति।

04- श्री श्याम सुन्दर बेरीवाल द्वारा ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज के स्वर्ण/रजत झूला, सिंहासन, सीढ़ी आदि की मरम्मत हेतु (मन्दिर प्रांगण में बायें हाथ वाला बरामदा पर 20 से 25 दिन तक प्रातः 10:00 बजे से सांय 08:00 बजे तक विशेष कारीगरों द्वारा कार्य करने हेतु) प्रगति रिपोर्ट।

05- ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज (देवता) के पक्ष में निष्पादित बैनामों के आधार पर नगर निगम के अभिलेखों में नाम ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज (देवता) दर्ज करने हेतु नगर निगम को देय धनराशि से अवमुक्त करने हेतु मा० महापौर को पत्र भेजने हेतु विचार विमर्श।

06- श्री कुंजबिहारी मन्दिर राधाकुण्ड की पूर्व के ठेकेदारों द्वारा विद्युत बिल व अन्य करों का भुगतान (टेण्डर की शर्त संख्या-12 का अनुपालन) न किये जाने के कारण श्री कुंजबिहारी मन्दिर में अवैध विद्युत कनेक्शन प्रयोग करने पर विधिक कार्यवाही।

07- ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के पक्ष में लिये गये 04 बैनामों का अनुमोदन ।

08- ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मन्दिर, वृन्दावन के दरबार मे वसूली का नंगा नाच, फूल बंगला के नाम पर श्रद्धालुओं को ठगने का नया पैंतरा प्रकाशन होने पर विधिक कार्यवाही करने हेतु विचार विमर्श ।

09- राजस्थान एलाइड एण्ड सिक्योरिटी सर्विसेस प्रा०लि० द्वारा अनुबन्ध की शर्तों का उल्लंघन-

(i) अनुबन्ध के पृष्ठ संख्या-11, अनुसूची के क्रमांक-2 में कार्य स्थल ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज श्री धाम अंकित है। तत्कालीन सिविल जज (जू०डि०) के आदेश दिनांक 23 मई 2025 द्वारा जारी निविदा की शर्तों के अनुरूप श्री निधिवन राज की सुरक्षा निविदादाता द्वारा कराई जानी थी। उसके उपरान्त भी श्री निधिवन राज में सुरक्षा किस आदेश से प्रदान की गयी।

(ii) अनुबन्ध के पृष्ठ संख्या-2 के क्रमांक 7 के अनुरूप सुरक्षाकर्मियों की व्यक्तिगत सूचना, योग्यता व पुलिस से चरित्र सत्यापन उपलब्ध कराया जाना था।

(iii) अनुबन्ध के पृष्ठ संख्या-10 क्रमांक 6 के अनुसार प्रतिमाह सुरक्षाकर्मियों को भीड़ प्रबन्धन सार्वजनिक व्यवहार, अग्निशमन आदि सम्बन्धी प्रशिक्षण का विवरण प्रतिमाह उपलब्ध कराया जाना था।

(iv) अनुबन्ध के पृष्ठ संख्या-10 पर क्रमांक 7 के अनुसार 6 माह की अवधि उपरान्त सुरक्षाकर्मियों का स्थान परिवर्तन किया जाना था।

10- भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अपूर्ण बैंक विवरण उपलब्ध कराने के कारण मन्दिर द्वारा जमा की गई धनराशि का मिलान नहीं हो रहा है। अतः सभी सम्बन्धित बैंको द्वारा प्रतिदिन का पूर्ण वार्षिक विवरण उपलब्ध कराने हेतु दिशा-निर्देश।

11- सभी बैंको द्वारा गोलक से निकलने वाले कटे-फटे नोटों को जमा करने का विवरण उपलब्ध कराने हेतु दिशा-निर्देश।

12- गोलक की धनराशि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा उसी दिन खाते में जमा कर दी जाती है जबकि भारतीय स्टेट बैंक द्वारा उसी दिन जमा न कर अगले दिन अथवा उसके बाद खाते में जमा की जाती है। सभी सम्बन्धित बैंको को पंजाब नैशनल बैंक के अनुरूप उसी दिन खाते में जमा करने हेतु दिशा-निर्देश।

13- श्री पंकज गोस्वामी द्वारा मा० उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में योजित रिट पिटिशन (सी) 487/2026 (एस०ई०सी०) में जारी आदेश दिनांक 30.04.2026 के अनुरूप पुनः निर्णय लेने के सम्बन्ध में।

14- सम्भागीय परिवहन अधिकारी, आगरा / सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, (प्रशासन / प्रवर्तन) मथुरा द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से व्यवस्थित करने हेतु की गई कार्यवाही की प्रगति।

15- सहायक खाद्य आयुक्त मथुरा द्वारा ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मन्दिर के आस-पास की दुकानों मे विक्रय की जा रही खाद्य सामग्री की सेम्पलिंग कर की गयी कार्यवाही की प्रगति।

16- ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मन्दिर के चबूतरे पर अवैध कब्जा धारकों के सम्बन्ध में डी०जी०सी० (सिविल) की विधिक राय की प्रगति।

17- ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मन्दिर कार्यालय हेतु नवनियुक्त श्री पवन गौतम सिंह, वरिष्ठ लेखाधिकारी की 02 माह अवधि के कार्य की गुणवत्ता के सम्बन्ध में कुलदीप अरोड़ा एण्ड एसोशिएट चार्टर्ड एकाउण्टेट द्वारा आख्या पर विचार विमर्श ।

18- सुयोग्य मीडिया द्वारा क्रय किये गये सामान को ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मन्दिर, वृन्दावन प्रबन्धन को हस्तान्तरण करने की प्रगति।

19- सुयोग्य मीडिया द्वारा लाईव स्ट्रीमिंग कार्यालय में कर रहे कर्मियों का प्रतिमाह मानदेय भुगतान करने के सम्बन्ध में विचार विमर्श।

20- सुयोग्य मीडिया द्वारा मन्दिर लाईव स्ट्रीमिंग कार्यालय में ली गई इण्टरनेट लीज लाइन का भुगतान एवं प्रतिमाह आने वाले बिल के भुगतान पर विचार विमर्श ।

21- ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मन्दिर से निकलने वाले फूलों के निस्तारण के सम्बन्ध में विचार विमर्श ।

22- प्रचलन से बाहर भारतीय करैन्सी के नोटों का अब तक निस्तारण न करने के कारणों पर विचार विमर्श ।

23- भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 24 देशों की करैन्सी मान्य की जा रही है। इसके अलावा अन्य देशों की करैन्सी हेतु विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम के अन्तर्गत बैंको के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श ।

24- पुरातत्व विभाग की टीम द्वारा मन्दिर के बाहरी हिस्से में सफाई कार्य की प्रगति एवं मन्दिर के अन्दर के हिस्से में सफाई कार्य हेतु विचार विमर्श ।

25- ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मन्दिर, वृन्दावन की आयकर विभाग में जमा धनराशि का रिफण्ड लेने हेतु की गई कार्यवाही की प्रगति।

26- ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मन्दिर प्रांगण एवं आस-पास लगे सी०सी०टी०वी० कैमरों को एच०डी० एवं ए०आई० तकनीक युक्त उच्चीकृत करने हेतु की गई कार्यवाही की प्रगति।

27- विद्यापीठ चौराहे से ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मन्दिर प्रवेश द्वार तक रेलिंग लगाने की प्रगति।

28- निगोशिएशन तिथि व समय पर क्रय उपसमिति के सदस्यों द्वारा समय पर उपस्थित होने हेतु दिशा-निर्देश।

29- मंदिर सेवायत प्रोपर्टी के मूल्य निर्धारण एवं फ्लैट का मूल्य निर्धारण के सम्बन्ध में विचार विमर्श।

*समिति।*

बैठक में मा० न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद/ अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जी, मा० जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त)/ सदस्य श्री मुकेश मिश्रा जी, मा० जिला जज मथुरा/ सदस्य श्री विकास कुमार जी, जिला मजिस्ट्रेट / कलेक्टर / सदस्य सचिव श्री चन्द्र प्रकाश सिंह जी, राजभोग समूह से श्री शैलेन्द्र गोस्वामी पुत्र श्री ब्रजनाथ गोस्वामी एवं श्रीवर्धन गोस्वामी पुत्र श्री जुगलकिशोर गोस्वामी, शयनभोग समूह से श्री दिनेश कुमार गोस्वामी पुत्र श्री बिहारीलाल गोस्वामी एवं श्री विजय कृष्ण गोस्वामी (बब्बू) पुत्र श्री बाल कृष्ण गोस्वामी उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर