उपमुख्यमंत्री ने बिहारी जी के दर्शन कर की जिले के कामकाज की व्यापक समीक्षा

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 13 मई 2026/ उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने जनपद मथुरा के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम वृन्दावन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी जी मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा अर्चना की तथा आराध्य के दर्शन किए।
            दर्शन के उपरांत उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी जनपद मथुरा के कलेक्ट्रेट स्थित सभागार पहुंचे, जहां उप मुख्यमंत्री जी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
             जनप्रतिनिधियों की बैठक के पश्चात् माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने जनपद के अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में माननीय सांसद श्री तेजवीर सिंह जी, माननीय विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी, माननीय विधायक गोवर्धन श्री मेघश्याम सिंह जी, माननीय विधायक मांट श्री राजेश चौधरी जी, माननीय एम0एल0सी0 श्री ओम प्रकाश सिंह जी, माननीय एम0एल0सी0 श्री योगेश नौहवार जी, जिलाध्यक्ष श्री निर्भय पाण्डेय जी, महानगर अध्यक्ष श्री हरिशंकर राजू यादव जी आदि जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। 
           बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश राजपूत, जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेन्द्र पाल सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग गुलवीर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
        उप मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को निर्देश दिए कि जनपद में अभियान चलाकर लोगों के आधार कार्ड बनवाए जाएं। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड बनाएं जाने के कार्य को प्राथमिकता से कराना सुनिश्चित करे, जिससे सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिकाधिक जनमानस को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी का आधार कार्ड बनवाए।
           उप मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को निर्देश दिए कि जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों / पात्रता की सूची को जनप्रतिनिधियों एवं आम जनमानस के अवलोकनार्थ प्रदान करे, जिससे लोगों को पता चले कि किसको-किसको आवास मिलेगा / आवंटित हुआ है।
           उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने नगर आयुक्त जग प्रवेश को निर्देश दिए कि निर्माणधीन सड़कों/जर्जर मार्गों की मरम्मत आदि के कार्यों में तेज़ी लाएं। उन्होंने कहा कि जहां भी कार्य प्रगति पर है, वहां पर अधिक लेबर/मशीनरी लगाकर कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों के नवनिर्माण/ मरम्मत कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता से पूर्ण करे।
            उप मुख्यमंत्री जी ने नगर निगम को निर्देश दिए कि जनपद में कई स्थान पर अंडरपास में पानी भरने की समस्या उत्पन्न होती है। इसका पूर्ण समाधान सुनिश्चित करे। किसी भी अंडरपास में पानी नहीं भरना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आवागमन में आम-जनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री जी ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि ससमय जन्म प्रमाण पत्रों को निर्गत किया जाए। उक्त कार्य में देरी नहीं होनी चाहिए, समयबद्धता से जन्म प्रमाण पत्र बनाए।
             उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत ससमय करे। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को निर्देशित करे कि सड़क बनाने का कार्य निरंतर करते रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के कार्यों का नियमित निरीक्षण करें।
             उप मुख्यमंत्री जी ने यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 120 पर कट बनाने के संबंध में जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सम्बन्धित अधिकारियों के साथ उक्त कार्य हेतु बैठक करे।
             तहसील महावन क्षेत्र के 04 ग्राम पंचायतों में जनपद हाथरस से विद्युत आपूर्ति की जा रही है, जिसके संबंध में माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त 04 ग्राम पंचायतों को जनपद मथुरा के फीडर से विद्युत आपूर्ति देने के कार्य को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी माह की बैठक से पूर्व उक्त कार्य को प्राथमिकता से संपादित किया जाए।
             उप मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को निर्देश दिए कि बरसाना के सरकारी बस स्टैंड को श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु और अधिक सुगम बनाया जाए। वहां के ठेकेदार को निर्देशित करे कि तीर्थ यात्रियों को कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए।
             उप मुख्यमंत्री जी ने वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश राजपूत को निर्देश दिए कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के कार्यों को पारदर्शिता से करे तथा आम जनमानस की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए एवं किसी को भी अनावश्यक परेशान न किया जाए।
             उप मुख्यमंत्री जी ने मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन को निर्देश दिए कि विभिन्न लंबित एन0ओ0सी0 को ससमय निर्गत किया जाए तथा जहां भी लैंड यूज को परिवर्तित करना हो, उसके कार्य हेतु शासन से पत्राचार किया जाए।
            उप मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को निर्देश दिए कि सभी तहसीलों, ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों, थानों, चौकियों आदि में लंबे समय से तैनात अधिकारियों तथा कर्मचारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया जाए। उन्होंने ग्राम सचिवों, लेखपालों, थाना अध्यक्षों, चौकी प्रभारियों आदि के क्षेत्र बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। 
             उप मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करे। उन्होंने कहा कि माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठक सुनिश्चित करे तथा उनके द्वारा दिए गए कार्यों को प्राथमिकता से करे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रेषित समस्याओं का निराकरण समयबद्धता से सुनिश्चित करे। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने उप मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि जनपद में ओलावृष्टि से प्रभावित लगभग 65000 किसानों को रुपए 42 करोड़ की धनराशि से मदद/ सहायता/ मुआवजा प्रदान किया गया है। माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को निर्देश दिए कि वृन्दावन में शराब की दुकानों को चिन्हित किया जाए तथा नियमानुसार वृन्दावन क्षेत्र से हटाया जाए।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर