तहसीलदार छाता ने गरीब महिला की मदद की

Subscribe






Share




  • States News

तहसीलदार छाता ने गरीब महिला की मदद की

महिला का मकान पूरी तरह टूट चुका है मदद को आगे आए समाजसेवी और अधिकारी

छाता (मथुरा) कस्बे में रहने वाली एक महिला विमलेश जिसका कि घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और उसके ऊपर मकान की छत भी नहीं है उसकी मदद को लेकर छाता कस्बे के समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और अधिकारियों ने भी अपना सहयोग दिया है। जानकारी के अनुसार तहसीलदार छाता सचिन पवार ने उक्त महिला को अपने आवास पर बुलाकर आर्थिक रूप से मदद की और जो उनसे संभव हो सकेगा, उस मदद का भी आश्वासन दिया। वहीं पुलिस के जवानों ने भी सहयोग किया है पर नाम गुप्त रखा है।छाता कस्बे के बहुत समाजसेवी भी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी धनराशि से उस महिला की मदद की है। छाता जनता पार्टी ग्रुप के संस्थापक स्वेतांक के आवाहन पर लोगों ने मदद की पेशकश की है और महिला व उसके पति ने स्वेतांक को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है तथा जो लोग मदद में आगे आ रहे हैं उनका भी बहुत-बहुत धन्यवाद किया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर