रोडवेज बस की टक्कर से महिला-पुरुष की मौके पर मौत, मासूम गंभीर

Subscribe






Share




  • States News

रोडवेज बस की टक्कर से महिला-पुरुष की मौके पर मौत, मासूम गंभीर

मथुरा (मनीष शर्मा) थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत नवादा चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस की चपेट में आने से एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि मृतक गांव बेरी के रहने वाले थे। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, यातायात को सुचारु कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर