किशोरी रमण महाविद्यालय, मथुरा में एनसीसी इकाई द्वारा वृक्षारोपण

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा (कान्हा गौतम)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किशोरी रमण महाविद्यालय, मथुरा में एनसीसी इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कैडेटों ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कैडेटों को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के महत्व से अवगत कराया तथा प्रेरित किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करते हैं। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट कपिल कौशिक ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम की सराहना महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार कौशिक तथा डॉ. नवीन अग्रवाल ने की। इस अवसर पर अंडर ऑफिसर डॉली बघेल, सार्जेंट रामनिवास तथा कैडेट आनंद कुमार सिंह, विश्वजीत, विकास, प्रवेश, तपेश, शिवम, अभिषेक, विशाल, प्रशांत गौतम, प्रियांशी गौर, प्रिया, प्रियांशी चौधरी, मोनिका एवं काजल सहित अनेक कैडेट उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर