भूतेश्वर अखाड़े पर फायरिंग, मचा हड़कंप, आरोपी गाड़ी छोड़कर भागा, पुलिस ने पकड़ा

Subscribe






Share




  • National News

भूतेश्वर अखाड़े पर फायरिंग, मचा हड़कंप, आरोपी गाड़ी छोड़कर भागा, पुलिस ने पकड़ा

मथुरा (मनीष शर्मा)
शहर के भूतेश्वर अखाड़े पर गाड़ी सवार ने की फायरिंग, मचा हड़कंप, आरोपी गाड़ी छोड़कर भागा, पुलिस ने पकड़ा 
थाना कोतवाली क्षेत्र में भूतेश्वर अखाड़े पर शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे उस समय अफरातफरी मच गई जब एक सफेद रंग की कार में सवार युवक ने गाड़ी से उतरकर अचानक अखाड़े पर फायरिंग शुरू कर दी गोली की आवाज चलने से पहलवानों में हड़कंप मच गया और वह इधर-उधर अपनी जान बचाने लगे। पहलवान ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गया और जाते हुए जान से मारने की धमकी दे गया कुछ पहलवानों ने उसे पहचान लिया। बताया गया कि सेही निवासी दिनेश पंडित नामक युवक गाड़ी से आया और गाली गलौज करते हुए शराब के नशे में फायरिंग कर दी। गनीमत रही की गोली किसी को नहीं लगी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कारतूस गाड़ी बरामद कर जांच शुरू कर दी।

भूतेश्वर फायरिंग कांड का आरोपी को पुलिस ने हथियार के साथ कृष्णा नगर रोड से किया गिरफ्तार, गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर शनिवार सुबह  से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी एक युवक को काबू करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह युवक भूतेश्वर अखाड़े पर हुई कथित फायरिंग की घटना का आरोपी है, जिसे पुलिस ने कृष्णा नगर रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस और युवक के बीच कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रहती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने गिरफ्तारी के दौरान कथित रूप से पुलिसकर्मियों की ओर हथियार तान दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए युवक को बातचीत में उलझाए रखा और बाद में सुरक्षित तरीके से उसे काबू कर लिया। लोगों के अनुसार पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

गौरतलब है कि शुक्रवार रात भूतेश्वर अखाड़े पर फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी, लेकिन मामले ने क्षेत्र में काफी चर्चा बटोरी थी।

शनिवार की सुबह वायरल हुए वीडियो के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से भी मामले में आधिकारिक जानकारी और जांच की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी को हथियार सहित हिरासत में लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर