परिक्रमा जा रहे श्रद्धालुओं पर हमला, महिलाओं से बदसलूकी, कार में तोड़फोड़

Subscribe






Share




  • National News

परिक्रमा जा रहे श्रद्धालुओं पर हमला! महिलाओं से बदसलूकी, कार में की तोड़फोड़

मथुरा (मनीष शर्मा)

परिक्रमा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना छटीकरा फ्लाईओवर के पास की बताई जा रही है, जहां कुछ युवकों ने एक परिवार को निशाना बनाया।

पीड़ित परिवार के अनुसार, वे परिक्रमा के लिए जा रहे थे, तभी पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उनकी कार पर ईंट-पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडे भी थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हमले में कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। पीड़ित महिला रविता का आरोप है कि जब उन्होंने हमले का कारण जानने की कोशिश की, तो आरोपी और अधिक आक्रामक हो गए।

महिला का कहना है कि आरोपियों ने गाली-गलौज की, महिलाओं के साथ खींचतान की और अभद्र व्यवहार किया। परिवार का आरोप है कि यदि वे समय रहते वहां से नहीं निकलते, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

पीड़ित परिवार के मुताबिक, इस पूरे मामले में ‘सुक्खा’ नामक युवक और उसके साथ 15 से 20 अन्य युवक शामिल थे। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश वजह हो सकती है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाना जैत में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर