स्थायी लोक अदालत मथुरा में सदस्यों के पद हेतु करें आवेदन

Subscribe






Share




  • National News

स्थायी लोक अदालत मथुरा में सदस्यों के पद हेतु करें आवेदन

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा के निर्देशानुसार स्थायी लोक अदालत, मथुरा में सदस्य के दो पद हेतु निम्नलिखित अंकित शर्तों के अनुसार साक्षात्कार हेतु (तिथि व स्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पृथकतः घोषित किया जायेगा) आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। आवेदन का प्रारूप कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय मथुरा, जिलाधिकारी मथुरा, बार ऐसोसिएशन मथुरा, जनपद न्यायालय की वेवसाइट, तहसील कार्यालयों से प्राप्त कर सकते हैं।

शर्त - विधिक सेवा प्राधिकरण, अधिनियम 1987 की धारा 22-बी के अंतर्गत ऐसे इच्छुक आवेदक जिनके पास सार्वजनिक उपयोगी सेवा (यथा यात्रियों या माल के परिवहन के लिए हवाई, सड़क, या जलमार्ग सेवा, या डाक, तार या टेलीफोन सेवा, या किसी प्रतिष्ठिान द्वारा जनता को बिजली, प्रकाश या पानी की आपूर्ति या सार्वजनिक सफाई या स्वच्छता प्रणाली या अस्पताल या औषधालय में सेवा, या बीमा सेवा) में पर्याप्त अनुभव रखने वाले व्यक्ति। देय मानदेय प्रति बैठक दो हजार रूपये और प्रतिमाह पाँच हजार रूपये परिवहन भत्ता।

उक्त पद धारक को अधिकतम 05 वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो पूर्व हो, के लिए, नियुक्ति के सम्बंध में निबंधन व शर्तें उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तत्समय सूचना के अधीन होंगी।

कार्यालय से प्राप्त निर्धारित प्रारूप पर अभ्यर्थीगण अपने कार्य, अनुभव एवं योग्यता प्रमाण पत्र व आवेदन पत्र की समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय, मथुरा में दिनांक 06.07.2026 को सांय 04.00 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर