उत्तर प्रदेश, मथुरा : पायलट का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

Subscribe






Share




  • States News

योगेश खत्री 

टी.टी.आई न्यूज़ 

मथुरा | 9 अगस्त 2020

केरल के कोझिकोड में विगत रात्रि विमान हादसे में शहीद हुए मथुरा के रहने वाले को पायलट अखिलेश शर्मा का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया।

दिवंगत पायलट श्री शर्मा का पार्थिव शरीर दिल्ली से एंबुलेंस द्वारा मथुरा लाया गया। थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित उनके आवास से उन की शव यात्रा निकली और मसानी स्थित मोक्ष धाम पर सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विमान के यात्रियों की जान की खातिर अपनी जान की कुर्बानी देने वाले अखिलेश को सगे संबंधियों ने नम आंखों से भावभीनी विदाई दी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500