उत्तर प्रदेश, मथुरा : 20 से 30 सितंबर तक ग्राम संपर्क अभियान

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 20 अगस्त 2020

 

भारतीय किसान संघ की प्रान्त कार्यकारणी की बैठक दीनदयाल धाम फरह मथुरा में हुई, जिसमें 24 अगस्त को बलराम जयंती किसान दिवस के रूप में मनाने तथा हल पूजन करने एवं 20 से 30 सितंबर तक ग्राम संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया वहीं आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र खोले जाने एवं छाता में बंद पड़ी चीनी मिल खोले जाने पर जोर देते हुए किसानों की कई समस्याओं को बैठक में उठाया।

भारतीय किसान संघ प्रांत कार्यकारिणी की बैठक प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर की अध्यक्षता में दीनदयाल धाम फरह मथुरा में हुई।

बैठक में भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने कोरोना काल में सेवा कार्यों और संगठनात्म समीक्षा करते हुए कहा कि 24 अगस्त को भगवान बलराम जयंती को सभी कार्यकर्ता किसान दिवस के रूप में मनाएंगे और हल पूजन किया जाएगा ये कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा  साथ ही सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर झंडा लगाएंगे।

उन्होंने बताया कि 20 सितंबर से 30 सितंबर तक गांव संपर्क अभियान चलेगा।जिससे किसानों को संगठन से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर को दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्मशताब्दी वर्ष का समापन आगरा में होगा।

प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंहचाहर ने बैठक में आगरा में अंतर्राष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र स्थापना को जोर-शोर से उठाया और कहा कि आलू केंद्र के लिए किसान संघ पूरी ताकत से संघर्ष करेगा और सरकार पर दवाव डालकर इस मांग को पूरा कराया जाएगा इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने मथुरा छाता में चीनी मिल चालू करने, गन्ना का बकाया भुगतान किए जाने, विद्युत कटौती व विधुत मूल्य वृद्धि, खसरा और आधार कार्ड में तूटि के कारण सम्मान निधि रुकने, बाजरा, दलहल के खरीद केंद्र खोले जाने की समस्या उठाई और शासन से निराकरण की मांग की।

श्री चाहर ने प्रांत पदाधिकारियों को जिले का प्रभारी बनाते हुए बताया कि मथुरा में गुलवीर सिंह, आगरा में लक्ष्मण सिंह छाता, फिरोजाबाद और शाहजहांपुर में लक्ष्मण सिंह प्रांत महामंत्री, मैनपुरी में धर्मेंद्र एटा, हाथरस में राजीव तोमर ,कासगंज में अनिल गुप्ता, अलीगढ़ में ऋषि कुमार ,बदायूं में नरेंश यादव, बरेली में धर्मेंद्र कुमार प्रांत संगठन मंत्री, एटा एवं पीलीभीत में स्वयं मोहन सिंह चाहर प्रांत अध्यक्ष प्रभारी होंगे।

बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित, प्रदेश महामंत्री रामकुमार जुरैल, क्षेत्र संगठन मंत्री सोनपाल, प्रांत संगठन मंत्री धर्मेंद्र ,लक्ष्मण छाता, गुलबीर सिंह, अनिल गुप्ता, ऋषि कुमार प्रांत कार्यालय मंत्री, राजीव तोमर, नरेश यादव, श्रीमती जमुना देवी, अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने की।

संचालन महामंत्री लक्ष्मण सिंह ने किया। मथुरा जिला अध्यक्ष पारस ठाकुर ने व्यवस्थाएं संभाली।।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर