भारतीय किसान यूनियन सुनील का दल आया गोवर्धन

Subscribe






Share




भारतीय किसान यूनियन सुनील का दल आया गोवर्धन

 

 

ऋषभ कौशिक

गोवर्धन मथुरा 10 अक्टूबर 2020

भारतीय किसान यूनियन (सुनील) ने केन्द्र सरकार के अध्यादेशों के खिलाफ व फसल का समर्थन मूल्य न मिलने को लेकर गोवर्धन स्थित अनाज मंडी का दौरा किया। साथ ही किसानों की समस्याओं को भी सुना । 

 

भारतीय किसान यूनियन (सुनील)  के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील कुमार के नेतृत्व में यूनियन के सदस्यों का एक दल गोवर्धन पहुंचा जहाँ पर उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो तीन अध्यादेश पारित किए हैं, वो सभी किसानों के खिलाफ हैं, जिन्हें सरकार को तुरंत वापस लेना चाहिए। इस अध्यादेश के पारित होने से किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य नही मिल पा रहा है। साथ ही साथ किसान यूनियन के सदस्यों ने गोवर्धन अनाज मंडी का दौरा किया और किसान की फसल का मुआयना किया। वहीं किसानों ने बताया कि धान की फसल का पूरा मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते उन्हें उनकी लागात भी नही मिल पा रही है। साथ ही उनको कई कई दिन तक पड़े रहने के बाद भी फसल नहीं बिक पा रही है। किसान अध्यक्ष ने किसानों को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द किसानों की फसल का समर्थन मूल्य दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। अगर मांग नही मानी गई तो बड़े इस्तर पर आंदोलन करेंगे और किसानों को हर हाल में उनका हक दिलाया जाएगा। इस मौके पर किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह, रामवती सिंह चौधरी, रेखा सिंह, गुंजन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष दलवीर सिंह, लक्ष्मन सिंह, चंद्रपाल सिंह, नरेंद सिंह, सतेन्द्र सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर