यमुना एक्सप्रेस-वे के समीप बदमाशों ने की दंपत्ति के साथ लूट, नगदी और जेवरात लूटे, पति को मारा चाकू

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 18 फरवरी 2021

थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के समीप बदमाशों ने एक दंपत्ति के साथ लूट की घटना को अंजाम देते हुए नगदी और जेवरात लूट लिए जिसका विरोध करने पर बदमाशों द्वारा पति चंद्रपाल को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आपको बता दें चंद्रपाल आगरा में जूता कंपनी में कार्य करता है और अपनी पत्नी गुंजन के साथ आगरा से अपने गांव ब्रिज के नगला आ रहा था।

तभी थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के समीप अज्ञात बदमाशों द्वारा दोनों पति-पत्नी को रोक लिया तथा उनसे पैसे और जेवरात लूटने का प्रयास किया जिस का विरोध किया तो पति को बदमाशों द्वारा चाकू मारकर घायल कर दिया गया घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और घायल को अस्पताल के लिए भिजवाया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर