आज का राशिफल

Subscribe






Share




  • Jeevan Mantra

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ) :-किसी के साथ भी अनावश्यक वार्तालाप से बचें। बहस करने से अच्‍छा है आप अपने काम में मन लगाएं। शरीर में स्फूर्ति तथा मन में प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। बिजनेस में नए लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

 

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-आज आप अपने परिवार के प्रति काफी सचेत और जिम्मेदार रहेगें। शादीशुदा लोगो का जीवन बहुत आनंद से बीतेगा और कुवारों के लिए शादी विवाह की चर्चा को आगे बढ़ा सकते हैं। परिवार वाले आपकी बात मानेगें। शाम तक आप आराम की जरुरत महसूस करेगें।

 

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-लापरवाही से किए गए कामों में नुकसान होने की संभावना है। बिना सोचे-समझे कोई काम शुरू न करें। जोश में आकर किसी से कोई वादा भी न करें। आज आप खुद अपने ही विचारों में उलझ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

 

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता के भाव रहेंगे। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। बेवजह की यात्रा को टालने की कोशिश करें। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आपके बनते कामों में रुकावट आ सकती है। थोड़ा धैर्य रखने से काम अचानक बन सकता हैं।

 

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :- भाग्य का आपको अच्छा साथ मिलेगा। नौकरी पेशा अथवा व्यवसाय करने वाले लोगों की आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। अपने मन में उत्पन्न होने वाली बातों को आज गुप्त रखें। उसे किसी के साथ सांझा ना करें। पारिवारिक मामलों की ओर आज आपका ध्यान अधिक रहेगा।

 

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-किसी बात को लेकर मन में अचानक भय उत्पन्न हो सकता है। मन को स्वस्थ रखने का प्रयास करें। जो करीबी लोग आपसे दूर हो गए थे, वो आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाकर रखें। प्रेम प्रसंगों से आपको निराशा और दुख महसूस होगा।

 

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते) :-धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों से मुलाकात आपके दृष्टिकोण में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाएगी। साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। आज आपका पूरा समय किसी कार्य के प्रति योजना बनाने में व्यतीत होगा।

 

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :- सकारात्मक दृष्टि और ऊर्जा के साथ विभिन्न् स्थितियों में अच्छा बदलाव लाएंगे। व्यवसाय अथवा जॉब में में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फ़ायदेमंद होगी। 

 

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-जीवन के सभी क्षेत्रों के प्रति गंभीरता रहेगी। लेकिन शांत होने के साथ-साथ जुनून और महत्वाकांक्षा के साथ काम करेंगे। किसी परिवार के सदस्य से तनाव एवं लेन-देन तथा प्रशासन के कामों में परेशानियो का दौर रहेगा। जिससे आप परेशान रहेंगे।

 

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आज आपका गृहस्थ जीवन सुखमय ओर उत्तम रहेगा। करियर में अपेक्षित प्रगति होगी। कोई बड़ा राजनीतिक पद मिल सकता है। नये सम्पर्क विकसित हो सकते हैं। कारोबार में विस्तार करने के योग बन रहे हैं।

 

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :- आज आप धार्मिक साहित्यों का अध्ययन करेंगे। आपके साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। जॉब बदलने के विषय में प्लान बना सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। प्रशासन के किसी आदेश या कानूनों की अवहेलना न करें।

 

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :- आपका आज का दिन सफलता दिलवाने वाला और प्रसन्नता दायक हैं। अच्छे लोगो से सम्पर्क होगा और जरुरी काम भी आसानी से बन जायेगें। मानसिक तनाव कम हो सकता हैं। कोई आपके विश्वास का अनुचित लाभ उठाने की कोशिश कर सकता हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर