नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की दीर्घायु के लिए मंगल कामना

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 11 जुलाई, वैश्य समाज के संरक्षक श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी जी की दीर्घायु के लिए मंगल कामना।    

आज प्रातः 8 से 11 बजे तक वैश्य समाज उत्तर प्रदेश जनपद मथुरा-वृंदावन इकाई की ओर से श्री सत्यनारायण मन्दिर, भूतेश्वर रोड, मथुरा पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता, नन्दी जी की दीर्घायु की कामना के लिए वैश्य समाज द्वारा महादेव जी का अभिषेक, भजन-कीर्तन, सत्यनारायण जी की आरती तथा साधु-संतों को फल वितरित किए गए। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि रामलीला सभा के प्रधानमन्त्री श्री मूलचंद गर्ग ने ठाकुर जी की छवि के आगे दीप प्रज्वलन कर पुनर्जन्म जन्मोत्सव समारोह की शुरूआत की। वैश्य समाज उत्तर प्रदेश जनपद मथुरा-वृंदावन इकाई के अध्यक्ष श्री विजय कुमार गर्ग प्रैस वाले, उपाध्यक्ष इन्जी नीरज गर्ग, भाजपा धौली प्याऊ मण्डल के कोषाध्यक्ष श्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष अश्वनी गर्ग, भरतपुर गेट व्यवसायी समिति के अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल बजाज, समाज के संगठन मंत्री सुधीर अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल बैंक वाले, विनोद अग्रवाल बैंक वाले, प्रवक्ता कामता प्रसाद गुप्ता, बनवारी प्रवीण कुमार, गंगाराम, विपिन अग्रवाल, आकाश गर्ग, आनंद अग्रवाल बर्तन वाले, प्रवीण सारस्वत ने मन्दिर में पुष्प माला चलाये। सभी ने श्री बृजमोहन शर्मा के गाये भजनों का आनन्द लिया । बहनों में श्रीमति रामलला अग्रवाल, शशि गर्ग, प्रवक्ता चेतना अग्रवाल, मनजू अग्रवाल, बीना अग्रवाल, मुन्नी देवी अग्रवाल, परभा  शर्मा ने कीर्तन कर सभी का मन मोह लिया। अंत में जिलाध्यक्ष वैश्य समाज उत्तर प्रदेश जनपद मथुरा-वृंदावन ने सभी आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया । रामगुलाम जी ने अपने सभी साथियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर