आगरा पुलिस ने दबोचे दो हथियार तस्कर, 11 पिस्टल बरामद

Subscribe






Share




  • National News

आगरा। पुलिस कमिश्नरेट आगरा की थाना खेरागढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस (पश्चिमी जोन) की संयुक्त टीम ने अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिंद्रा थार से 11 अवैध ऑटोमेटिक 32 बोर पिस्टल, अतिरिक्त मैगजीन और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं। पुलिस ने मौके से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।

मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना खेरागढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने सैफऊ बॉर्डर स्थित गौशाला के आगे पुलिया के पास घेराबंदी कर एक महिंद्रा थार को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 11 अवैध ऑटोमेटिक 32 बोर पिस्टल मय मैगजीन10 अतिरिक्त मैगजीन2 मोबाइल फोन5,850 रुपये नकद तथा 4 नंबर प्लेट, जिनमें 2 फर्जी नंबर प्लेट शामिल हैं, बरामद की गईं।

पुलिस ने मौके से उदयवीर सिंह पुत्र दरब सिंह, निवासी ग्राम कन्जौली, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस तथा यश शर्मा उर्फ अन्नू पुत्र वासुदेव शर्मा, निवासी गौशाला मोहल्ला, थाना निहालगंज, जिला धौलपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अवैध पिस्टलों की खरीद-फरोख्त और तस्करी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद नकदी हथियार बेचकर प्राप्त की गई थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियार कहां से लाए गए, इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था और इस तस्करी नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। इस कार्रवाई को आगरा पुलिस की हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर