मुड़िया पूर्णिमा को लेकर एसडीएम ने की बैठक, व्यवस्थाओं पर हुआ मंथन

Subscribe






Share




  • National News

मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने की बैठक, व्यवस्थाओं पर हुआ मंथन।

23 से 29 जुलाई तक चलेगा मुड़िया मेला।विजली व्यवस्था रहेगी बड़ी चुनौती।

संत समाज , व्यापारी वर्ग , पंडा समाज, पत्रकार और अन्य गणमान्यों ने दिए सुझाव।

गोवर्धन।।

गोवर्धन (मनीष शर्मा)। आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को गोवर्धन तहसील परिसर में एसडीएम सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय लोगों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, मंदिर सेवायतों, साधु-संतों एवं स्थानीय पत्रकारों से मेले की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली गई और सुझाव प्राप्त किए गए। बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा मेला में स्थानीय व्यापारी वर्ग के समान की आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु वाहनों के पास जारी करने की मांग की तो वही मुडिया संतो ने मुड़िया शोभायात्रा के लिए व्यवस्था बनाने पर जोर देते हुए चकलेश्वर से प्रारम्भ होने वाली यात्रा के सफल निकास के लिए चकलेश्वर मार्ग पर हो रहे गड्ढों को भरने ओर टूटी हुई सड़क की मरम्मत के लिए प्रशासन से गुहार लगाई।वही जतीपुरा आन्यौर आदि जगह से आए लोगों ने परिक्रमा मार्ग में भंडारे का आयोजन करने वाले श्रद्धालुओ से सख्ती से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सुझाव दिया।एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समय से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।वही प्रशासन ने गुरू पूर्णिमा पर एकादशी से पूर्णिमा मेला तक स्थानीय लोगों से सहयोग करते हुए अपने दो पहिया वाहनों को भीड़ की स्थिति में परिक्रमा मार्ग में न चलाने की अपील की। हालांकि चार पहिया वाहन पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे। स्थानीय पत्रकार साथियों द्वारा भी प्रशासन को कई अव्यवस्थाओं से अवगत कराया गया और उनके निराकरण के सुझाव भी दिए। व्यापारी वर्ग द्वारा बाजार में अतिक्रमण पर व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश पहलवान ने बताया कि प्रशासन के साथ जाकर वो खुद अतिक्रमण हटवाएंगे। देखना होगा कौन कौन अपने वायदों और व्यवस्थाओं पर खरे उतरते हैं। हालांकि इस सबके बीच मेला में बिजली विभाग की व्यवस्था बहुत खराब होती है उससे निपटना प्रशासन ओर बिजली विभाग के लिये एक बड़ी चुनौती होगी।
इस अवसर पर सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, तहसीलदार ब्रजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं संबंधित लोग मौजूद रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर