उत्तर प्रदेश, मथुरा : राया में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Subscribe






Share




  • States News

जय शंकर

राया (मथुरा) 4 नवंबर 2020

थाना राया क्षेत्र के हाथरस मार्ग पर सोनई रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कमल कांत उर्फ बाबू पुत्र सूरज पाल उम्र 26 वर्ष निवासी तेहरा बुधवार को शाम करीब 7 बजे हाथरस किसी कंपनी से काम करके वापस अपने गांव तेहरा जा रहा था। रास्ते में सोनई रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे गंभीर चोटें आईं और घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर बिचपुरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर