मथुरा- हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौत

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 08 मई 2026

मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा थाना कोतवाली क्षेत्र के गोवर्धन चौराहा फ्लाईओवर पर रात करीब 9 बजे हुआ, जिसके बाद हाईवे पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार, आगरा की तरफ जा रहे तेज रफ्तार लोडेड ट्रक ने सामने चल रही अपाचे बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची कृष्णा नगर चौकी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात तक दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस बाइक नंबर के जरिए उनकी पहचान करने में जुटी रही।

कृष्णा नगर चौकी प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया था, जिसे क्रेन की मदद से वाहन हटाकर खुलवाया गया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

मृतकों की पहचान 26 वर्षीय रवि पुत्र प्रदीप, निवासी गोरा नगला कॉलोनी, वृंदावन, और जय कृष्ण शर्मा पुत्र रामकिशोर शर्मा, निवासी वृंदावन के रूप में हुई। पुलिस ने उनके पास मिले आधार कार्ड और बाइक नंबर से पहचान कर परिजनों को सूचित किया।
बताया गया है कि, पेशे से हलवाई रवि, अपने दोस्त निक्की के साथ केटरिंग का पेमेंट लेने जा रहा था।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर