उत्तर प्रदेश, आगरा : नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज का स्वागत

Subscribe






Share




  • States News

आगरा  31 अगस्त 

भाजपा नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष  ब्रज बहादुर भारद्वाज का लखनऊ से सादाबाद जाते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे  खंदौली पर भाजपाइयों ने अभूतपूर्व स्वागत किया, स्वागत से गदगद प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने  कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है, क्योंकि कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यकर्त्ताओं के दम पर ही पूरे भारत वर्ष में भाजपा के विचार की विजय पताका फहरा रही है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार करने में मोदी व योगी सरकार जुटी है। स्वागत करने वालों में ब्रज क्षेत्र संयोजक केके भारद्वाज, आर के सिंह राघव, हाथरस जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, राजीव राज पचौरी, रुद्र भारद्वाज, मानवेंद्र उपाध्याय, रिंकू चौधरी, धर्मेंद्र शर्मा आदि सहित दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर