पुलिस जीप को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा: रात्रि गश्त के दौरान पुलिस जीप को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र की रैपुरा जाट चौकी पुलिस के साथ देर रात बड़ा हादसा हो गया।

रात्रि गश्त के दौरान भीमनगर पुलिया के पास पीछे से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस की सरकारी जीप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस जीप और ट्रक दोनों सड़क किनारे खाई में जा गिरे। 

हादसे में पुलिस जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय जीप में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

इनमें एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है।

सूचना मिलते ही थाना फरह पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ट्रक के अनियंत्रित होकर पीछे से पुलिस वाहन में टक्कर मारने के कारण हुआ।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर