साधु वेशधारी पर बालिका से दुष्कर्म का मामला

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा (मनीष शर्मा) जनपद के गोवर्धन क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक साधु वेशधारी बाबा पर बालिका के साथ कथित दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने साधु वेशधारी बाबा को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इसके बाद लोगों ने उसे मौके से पकड़कर गोवर्धन थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।
वहीं कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि बालिका के परिजन और बाबा के बीच पहले से मकान को लेकर विवाद चल रहा था।हालांकि यह केवल स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोप और दावे हैं, जिनकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और संपत्ति विवाद से जुड़े दावों का इस मामले से कोई संबंध है या नहीं। पुलिस अधीक्षक देहात सुरेश चंद्र रावत के अनुसार घटना के संबंध में पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

बाबा के मोबाइल में बालिका के कपड़े उतारने के वीडियो मिले हैं। पुलिस ने बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वीडियो कई दिन पुराने बताए जा रहे हैं।
गोवर्धन थाना क्षेत्र के इंदिरा कालोनी क्षेत्र में एक बाबा तीन महीने से किराए के मकान में रह रहा है। बाबा ने कुछ दिन पूर्व एक बालिका को घर पर बुलाया और उसके कपड़े उतर कर नाजुक अंगों से छेड़छाड़ की। साथ ही वीडियो भी बना लिए। बालिका ने विरोध जताया तो उसे डरा धमका दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। बालिका ने कई दिनों तक बात छिपाए रखी। उसने स्वजन को बाबा की करतूत बता दी। इसे सुनकर स्वजन आक्रोशित हो गए। स्वजन से साथ लोग बाबा के घर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। लोगो ने बाबा की पिटाई की और गोवर्धन थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बाबा का मोबाइल देखा तो उसमें बालिका के कपड़े उतरकर बालिका के नाजुक अंगों से छेड़छाड़ करता दिखाई दिया। पुलिस ने बाबा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि बाबा के पास मिले वीडियो पुराने हैं। बाबा से पूछताछ कर जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर