ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी स्कूल बस में टक्कर, तीन छात्राएं हुईं घायल

Subscribe






Share




  • States News

ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी स्कूल बस में टक्कर, तीन छात्राएं हुईं घायल 
घायलों को सीएचसी मांट पर भर्ती कराया 
⁠टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर हुआ फ़रार 
मांट। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत छात्राओं को लेकर स्कूली जा रही धानुका स्कूल की बस में मांट- वृदावन मार्ग पर बिजलीघर के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़त हो गई जिसमें सवार बच्चों की चीख निकल गई और हादसे में तीन छात्रायें घायल हो गईं जिन को आनन फ़ानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। 
शनिवार को सुबह वृदावन के हनुमान प्रसाद धानुका की बस मांट क्षेत्र से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी तभी मांट में बिजलीघर के ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़त हो गई जिसमें करीब दो दर्जन से अधिक स्कूल की छात्राए बैठी हुई थी बस की भिड़त होने पर कांच टूटने से चेतना पुत्री प्रेम सिंह निवासी जाबरा, सविता पुत्री नागेंद्र सिंह निवासी जाबरा, यति पुत्री कमल सिंह निवासी गोरई जनपद अलीगढ़ घायल हो गई जिन्हें आनन फ़ानन में पुलिस और राहगीरो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट पर भर्ती कराया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद स्कूल की बस को थाने में खड़ा करा दिया गया और टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर चालक फ़रार हो गया है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर