तिरंगे के साथ गूंजा स्वच्छ ब्रज का संकल्प

Subscribe






Share




  • National News

तिरंगे के साथ गूंजा स्वच्छ ब्रज का संकल्प

“हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है" के संकल्प को जनजन तक पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा बने संदेशवाहक। वृंदावन मंडी, दारुक पार्किंग के पास ई-रिक्शा चालकों की विशेष सभा आयोजित की गयी, जिसमें चालकों को यातायात प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था और स्वच्छ ब्रज के राजदूत के रूप में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर ई-रिक्शा पर डस्टबिन और स्वच्छता संदेश वाली नेमप्लेट लगाने की शुरुआत की गई। स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को स्वच्छता के संकल्प से जोड़ते हुए इसी कार्यक्रम से ई-रिक्शा की ‘हर घर तिरंगा रैली’ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से तिरंगे के सम्मान के साथ स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारी का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाया गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर