श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति हेतु ब्रज 84 कोस की परिक्रमा का संकल्प लिया

Subscribe






Share




  • National News

श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति हेतु ब्रज 84 कोस की परिक्रमा का संकल्प लिया

वात्सल्य ग्राम, वृंदावन। वात्सल्यमूर्ति साध्वी ऋतंभरा की शिष्या साध्वी सत्यकीर्ति एवं साध्वी सत्यमूर्ति ने नर्मदा परिक्रमा पूर्ण करने के बाद अब श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति हेतु ब्रज 84 कोस की परिक्रमा का संकल्प लिया और अपनी गुरु माँ साध्वी ऋतंभरा का आशीर्वाद लेकर अपनी तसहयोगी साध्वी सत्यमूर्ति  के साथ।   सर्वमंगला का पूजन अर्चन एवं अभिषेक कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन किये और जन्म भूमि मुक्ति की प्रार्थना की। तथा एक दण्ड लेकर चिलचिलाती धूप की बिना चिन्ता किए परिक्रमा पर निकल पड़ी।      
पुरुषोत्तम मास के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए साध्वी सत्यकीर्ति ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में किया गया कार्य एवं जप तप ध्यान साधना एवं परिक्रमा विशेष फल के साथ सफल होते हैं। इस मास में जो भी पुण्य कार्य किये जाते हैं उनका फल कई गुणा अधिक मिलता है। इस मास की अद्भुत महिमा है नौ तपा भी प्रारम्भ हो चुके हैं सत्य सनात संस्कृति में इसका अपना अलग महत्व है। उन्होंने कहा कि हमारा एक मात्र उद्देश्य हमारे कान्हा को उनकी भूमि वापस मिले।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर