परिक्रमा लगाने गोवर्धन आए श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत

Subscribe






Share




  • National News

परिक्रमा लगाने आए श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत 


गोवर्धन। (मनीष शर्मा) गोवर्धन की गिरिराज तलहटी में परिक्रमा लगाने आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय विजयपाल के रूप में हुई है, जो अपने साथियों के साथ दिल्ली से परिक्रमा के लिए आए थे।
परिक्रमा के दौरान विजयपाल को अचानक सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत हुई, जिसके बाद उनके साथी उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, विजयपाल मूल रूप से अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में दिल्ली में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली पुलिस में एसएचओ पद पर कार्यरत रहे थे और जनवरी 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा चौधरी ने बताया कि मरीज को अचेत अवस्था में लाया गया था और जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित किया गया। प्राथमिक रूप से मामला हृदयगति रुकने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर