मथुरा- ईद पर बच्चों का विवाद बना खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की मौत के बाद थाने पर प्रदर्शन

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 29 मई 2026

नगला मेव गांव में ईद के दिन शुरू हुआ बच्चों का झगड़ा हिंसक संघर्ष में बदल गया। मारपीट में घायल 64 वर्षीय नबाब की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन कोसीकलां थाना पहुंच गए और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए घेराव किया।

परिजनों का आरोप है कि गांव में पुरानी रंजिश के चलते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बताया गया कि ईद की नमाज के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

आरोप के अनुसार इदरीश पक्ष के आमिर, अलीशेर, अजरुद्दीन और बिलाल समेत कई लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान नबाब के सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने साफ कहा कि हत्या की धाराओं में कार्रवाई होने तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

कमलेश कुमार ने बताया कि पहले मामला मारपीट में दर्ज था, लेकिन मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धाराएं जोड़ने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद स्थिति शांत हुई।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर