मथुरा- बरसाना रोपवे में श्रद्धालु से मारपीट, बच्चों के सामने गार्ड्स पर हमला करने का आरोप

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 29 मई 2026

बरसाना स्थित राधारानी रोप-वे परिसर में श्रद्धालु परिवार के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई निजी सुरक्षाकर्मी एक व्यक्ति के साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बच्चे अपने पिता को छोड़ने की गुहार लगाते भी नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि परिवार राधारानी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचा था। इसी दौरान रोप-वे स्टेशन पर टिकट जांच के समय बच्चे की टिकट फट गई, जिसके बाद श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि देखते ही देखते मामला बढ़ गया और कई गार्ड्स ने श्रद्धालु के साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना की सूचना मिलने पर बरसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अश्वनी कुमार के अनुसार शुरुआती जांच में टिकट को लेकर विवाद की पुष्टि हुई है।

पुलिस अब वायरल वीडियो और परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों और दर्शनार्थियों में नाराजगी देखी जा रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर