कांवड़ यात्राओं को सुरक्षित, सकुशल एवं सुव्यवस्थित संपन्न कराने के निर्देश 

Subscribe






Share




  • States News

कांवड़ यात्राओं को सुरक्षित, सकुशल एवं सुव्यवस्थित संपन्न कराने के निर्देश 

मथुरा। 01 अगस्त 2026
कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई संपन्न।

बैठक में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का महापर्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
           
जिलाधिकारी ने कांवड़ मार्गों की साफ-सफाई, गड्ढामुक्त सड़क, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, अग्निशमन व्यवस्था तथा विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, जल निगम, स्वास्थ्य, परिवहन, पंचायती राज, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कांवड़ मार्गों पर अतिक्रमण हटाने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करें तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें, जिससे कांवड़ यात्रा सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने निर्देश दिए कि सभी उप-जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पीस कमिटी की बैठक सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण कांवड़ मार्ग का पैदल निरीक्षण करे तथा सुदृढ़/ सुचारू यातायात व्यवस्था एवं सुगम आवागमन हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर