उत्तर प्रदेश, मथुरा : बेहतर चिकित्सा सेवा मुहैया कराने के निर्देश
- 6 years ago
- 10258 views
Subscribe
Share
- States News
मथुरा 9 अगस्त 2020
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद मथुरा पहुंचे जहां उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोविड-19 को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की l जहां उन्होंने जनपद में हो रहे कोरोना पॉजिटिव केसों की बारे में जानकारी करते हुए अधिकारियों को और बेहतर चिकित्सा सेवा मुहैया कराने की निर्देश दिए l
मथुरा दौरे पर आये अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सभा कक्ष में जनपदीय अधिकारियों सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की । बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद का कहना हैं कि कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है, उसके लिए हमें चिकित्सा में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है एल् वन और एल टू के बैड बढ़ाये जाने चाहिए । उन्होंने कहा कि जब से होम आइसुलेशन बढ़े है, हमे अपनी व्यवस्थाये और ठीक करनी चाहिए ।
बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने अपर मुख्य सचिव को कोविड-19 के संबंध में अवगत कराते हुए कहा कि जनपद में प्रतिदिन पॉजिटिव केस आने पर कांटेक्ट ट्रेसिंग को और सुचारू रूप से बेहतर काम करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं । उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोविड-19 के संबंध में यदि कोई कर्मचारी लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । उन्होंने बताया कि कोविड-19 के तहत लगी टीमें और बढ़ा दी गई है।
बैठक में अपर नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांडद, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गॉड, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, उप जिला अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद यादव , मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजीव यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।



