मण्डल आयुक्त ने किया मयूर संरक्षण केंद्र, मथुरा-वृंदावन का स्थलीय निरीक्षण

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा। 27 जुलाई 2026

आज सोमवार को मण्डल आयुक्त नगेंद्र प्रताप ने मयूर संरक्षण केंद्र, मथुरा-वृंदावन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने परिसर में बने गेस्ट हाउस, इंटरप्रिटेशन सेंटर हॉल, रेस्क्यू सेंटर, वॉटर बॉडी आदि का निरीक्षण किया। जीर्णोद्धार कार्य की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त किया और निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में सुधार किया जाये। वॉक वे का सुदृढ़ीकरण किया जाए तथा वॉक वे किनारे लगाये गए पौधों का अच्छी तरह प्रूनिंग की जाए। वॉटर बॉडी को आकर्षित बनाए जाने हेतु फाउंटेन बनाए जाने के निर्देश दिए।

मण्डल आयुक्त महोदय ने मयूर रेस्क्यू केंद्र का भी जायजा लिया जहां रेस्क्यू किए गए तीन मोरनी का पशु चिकित्सक की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। अवगत कराया कि बिजली के करंट और जंगली जानवरों द्वारा ये मोरनी घायल हुई हैं। आयुक्त महोदय ने रेस्क्यू किए जाने वाले मोर - मोरनी की निगरानी में रख उचित देखभाल किए जाने के निर्देश दिए।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर