आज‬ का पंचांग | प्रस्तुति - रवींद्र कुमार | प्रसिद्ध वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ ज्योतिषी

Subscribe






Share




  • Jeevan Mantra

प्रस्तुति - रवींद्र कुमार 

प्रसिद्ध वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ ज्योतिषी

|।ॐ।|

आज‬ का पंचांग

तिथि.........विजया एकादशी

वार...........मंगलवार

पक्ष... .......कृष्ण        

नक्षत्र.........उत्तराषाढा

योग...........वारियान

राहु काल.....१५:२९--१६:५१

मास(पूर्णिमांत).......फाल्गुन

मास(अमावस्यन्त)...माघ

ऋतु........शिशिर

कलि युगाब्द....५१२२

विक्रम संवत्....२०७७

09   मार्च  सं  2021

श्री गुरु गोलवलकर जयंती

आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो

????????????????????????????????

 ????

????एक दृष्टान्त ????

एक बार अर्जुन ने कृष्ण से पूछा-

माधव.. ये 'सफल जीवन' क्या होता है ?

कृष्ण अर्जुन को पतंग  उड़ाने ले गए।

अर्जुन कृष्ण  को ध्यान से पतंग उड़ाते देख रहा था.

थोड़ी देर बाद अर्जुन बोला-

माधव.. ये धागे की वजह से पतंग अपनी आजादी से और ऊपर की ओर नहीं जा पा रही है, क्या हम इसे तोड़ दें ? ये और ऊपर चली जाएगी|

कृष्ण ने धागा तोड़ दिया ..

पतंग थोड़ा सा और ऊपर गई और उसके बाद लहरा कर नीचे आयी और दूर अनजान जगह पर जा कर गिर गई...

तब कृष्ण ने अर्जुन को जीवन का दर्शन समझाया...

पार्थ..  'जिंदगी में हम जिस ऊंचाई पर हैं..

हमें अक्सर लगता की कुछ चीजें, जिनसे हम बंधे हैं वे हमें और ऊपर जाने से रोक रही हैं; जैसे :

            -घर-

        -परिवार-

      -अनुशासन-

    -माता-पिता-

       -गुरू-और-

          -समाज-

और हम उनसे आजाद होना चाहते हैं...

वास्तव में यही वो धागे होते हैं - जो हमें उस ऊंचाई पर बना के रखते हैं..

इन धागों के बिना हम एक बार तो ऊपर जायेंगे परन्तु बाद में हमारा वो ही हश्र होगा, जो बिन धागे की पतंग का हुआ...'

अतः जीवन में यदि तुम ऊंचाइयों पर बने रहना चाहते हो तो, कभी भी इन धागों से रिश्ता मत तोड़ना.."

धागे और पतंग जैसे जुड़ाव के सफल संतुलन से मिली हुई ऊंचाई को ही 'सफल जीवन कहते हैं.."

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर