Breaking News Uttar Pradesh Mathura शहर के हृदय स्थल होली गेट से आतिशबाजी का जखीरा पकड़ा
- 6 years ago
- 8075 views
Subscribe
Share
- States News
दीपक गुप्ता
टीटीआई न्यूज़
मथुरा 24 अक्टूबर 2020
अग्निशमन विभाग और कोतवाली पुलिस ने शहर के हृदय स्थल होली गेट क्षेत्र से अवैध आतिशबाजी का जखीरा पकड़ा है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा और होली गेट चौकी इंचार्ज मनोज कुमार शर्मा और ने टीम सहित संयुक्त कार्यवाही करते हुए मथुरा के घनी आबादी वाले होली गेट इलाके में स्थित गुरप्रीत ट्रेडर्स की दुकान पर छापा मारकर लाखों रुपये की आतिशबाजी का अवैध भंडारण बरामद किया।
मौके पर पहुँचे सीओ सिटी वरुण कुमार ने गुरप्रीत ट्रेडर्स की समूची दुकान को खंगालकर आतिशबाजी को जब्त करने के बाद फायर ऑफिस भिजवा दिया और दुकान के स्वामी गुरप्रीत सिंह चावला पुत्र दलवीर सिंह निवासी कृष्णा नगर को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
सीओ सिटी ने बताया कि त्यौहारों के मद्देनजर अवैध आतिशबाजी का भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।



