वृंदावन के महिला आश्रय सदनों का ऑनलाइन निरीक्षण

Subscribe






Share




  • States News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय, मथुरा

             

          प्रेस नोट

 

ऑनलाइन निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर चैतन्य बिहार महिला आश्रय सदन प्रथम, द्वितीय व सीताराम महिला आश्रय सदन वृंदावन, जनपद मथुरा

 

माननीय जनपद न्यायाधीश मथुरा श्री यशवंत कुमार मिश्र के निर्देशानुसार दिनांक 04 जून, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए ऑनलाइन निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन जनपद न्यायालय मथुरा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चैतन्य बिहार महिला आश्रय सदन प्रथम, द्वितीय व सीताराम महिला आश्रय सदन वृंदावन, जनपद मथुरा से किया गया। इस ऑनलाइन विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता सुश्री सोनिका वर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा द्वारा की गई। इस अवसर पर चैतन्य बिहार महिला आश्रय सदन प्रथम, द्वितीय व सीताराम महिला आश्रय सदन वृंदावन, जनपद मथुरा के प्रभारी श्री संतोष मिश्रा व अधिक्षिकाएँ श्रीमति गीता दीक्षित, श्रीमति प्रियंका सिंह उपस्थित रहीं। 

 

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा सुश्री सोनिका वर्मा द्वारा कोरोना के बढ़ते हुए प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए उपरोक्त तीनों महिला आश्रय सदनों में निवासरत वृद्ध एवं विधवा माताओं की सुरक्षा हेतु बताया गया कि इस महामारी के दौर में माननीय उच्च न्यायालय तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना हम सब का कर्तव्य है। माताओं व सदनों के कर्मचारियों के हित के लिए मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना तथा सभी का समय-समय पर साबुन या हैंडवाश से हाथ धोते रहना अतिआवश्यक है।

 

कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सचिव सुश्री वर्मा द्वारा निर्देशित किया गया कि पॉजिटिव पाई गई माताओं को सामान्य माताओं से अलग कक्ष में अथवा अस्तपताल में चिकित्सक की सलाहनुसार मास्क के प्रयोग के साथ उचित दूरी पर रखा जाए तथा उनके स्वास्थ्य व चिकित्सक के परामर्श के अनुरूप भोजन व दवा इत्यादि की व्यवस्था रहे। तीनों आश्रय सदनों के परिसर, बरामदों व माताओं के कक्षों की साफ सफाई उचित प्रकार से नियमित की जाए।

 

आयोजित ऑनलाइन विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित अधीक्षिका श्रीमति गीता दीक्षित द्वारा बताया गया कि ऑनलाइन निरीक्षण दिनाँक 04.06.2021 को चैतन्य बिहार महिला आश्रय सदन प्रथम, द्वितीय व सीताराम महिला आश्रय सदन वृंदावन में कुल 183 माताएं पंजीकृत हैं जिनमें से 70 माताएं अवकाश पर तथा 113 माताएं उपस्थित हैं। नवीन माताओं का प्रवेश उनके आधार कार्ड की जांच व जिला प्रोवेशन अधिकारी की अनुमति से किया जाता है। माताओं को महिला कल्याण निगम द्वारा 1850 रुपये प्रतिमाह सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं। माताओं को अक्षय पात्र संस्था की ओर से प्रतिदिन सुबह का भोजन मिलता है। सभी माताओं के अंत्योदय राशन कार्ड बना है जिसमें उन्हें 20 किलो गेंहू, 15 किलो चावल प्रतिमाह प्राप्त होता है। राज्य सरकार द्वारा कोरोना काल मे विगत 02 माह से 05 किलो निशुल्क अनाज भी उन्हें प्राप्त हो रहा है। निगम के द्वारा सदन में कॉमन किचन का निर्माण कार्य फिनिशिंग स्टेज पर है। 

 

उपरोक्त तीनों सदनों की माताओं को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया गया है। परिसर व सभी कक्षों को समय समय पर नगर निगम अथवा सदनों के कर्मचारियों द्वारा सेनेटाइज किया जाता है। सभी माताओं के प्रति माह 01 अथवा 01 से अधिक बार कोविड टेस्ट कराया जाता है। जो माता कोविड पॉजिटिव होती है उन्हें उपचार हेतु तुरंत अस्पताल भेज दिया जाता है। माताओं के अस्पताल से वापस आने पर उन्हें कुछ समय के लिए अन्य माताओं से अलग रखा जाता है। सभी माताओं को मास्क, साबुन, सेनेटाइजर प्राप्त करा दिए गए हैं। यदि कोई माता जनपद से बाहर अपने रिश्तेदारों के यहाँ कुछ दिनों के लिए जाती है तो उस माता की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही सदन में प्रवेश दिया जाता है।

 

ऑनलाइन शिविर में उपस्थित माताओं से वार्ता की गई तथा उनको विधिक अधिकारों से अवगत कराते हुए उनकी समस्याओं को सुना गया व उनके निस्तारण हेतु सदन के प्रभारी व कर्मचारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर