उत्तर प्रदेश, आगरा : अगवा बच्चे सेयां पुलिस ने टोल प्लाजा से किये बरामद

Subscribe






Share




  • National News

आगरा 13 दिसंबर 2020

सैंया-मुगल पुलिया, ताजगंज से सायं पिता के दोस्त द्वारा अगवा किए गये दोनों बच्चों को सेंया पुलिस ने टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान प्राइवेट बस से बरामद कर लिया। बस आगरा से झांसी जा रही थी। आरोपी षराब के नषे मे था। सेंया पुलिस ने आरोपी को हिरासत म ेले लिया। ताजगंज पुलिस बच्चों की मां की सूचना पर ही सर्विलांस के माध्यम से आरोपी का पीछा कर रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी हिरासत मे है।

घटनाक्रम मे अनुसार  सायं 5ः30 बजे ताजगंज पुलिस को मुगल पुलिया, थाना ताजगंज निवासी पूनम पत्नी दीपू राठौर ने अपने दो बच्चों यष 2 वर्ष, खुषी 3 वर्ष के अपहरण की सूचना दी। सूचना मिलते ही ताजगंज पुलिस हरकत मे आ गयी। पूनम ने पुलिस को आरोपी लोकेन्द्र का फोन नम्बर भी बताया। पुलिस ने आरोपी का फोन नम्बर सर्विलांस पर लगा दिया। एसआई केवल सिंह को छः बजे जानकारी मिली कि आरोपी दोनों बच्चों के साथ आगरा से ग्वालियर की ओर जाने वाली बस मे सवार हो गया है। एसएचओ प्रदीप पाण्डे, एसआई वीरेन्द्र कुमार ने ग्वालियर की ओर जाने वाले रास्तों को चेक करना षुरू कर दिया। सायं सात बजे सेंया पुलिस ने ग्वालियर जा रही बस संख्या एमपी 06 डीए 7077 को चेक किया। बस मे पिछली सीट पर आरोपी दोनों बच्चों के साथ बैठा था। सैंया पुलिस ने आरोपी लोकेन्द्र पुत्र रामस्वरूप निवासी श्रीराम कालोनी, डबरा, मध्यप्रदेष को हिरासत मे ले लिया।

पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो वह नषे मे था। आरोपी लोकेन्द्र ने बताया कि सायं 5 बजे उसने मुगल पुलिया के पास दीपू के साथ बैठकर षराब पी। दोनों बच्चे भी इस दौरान इनके साथ थे। षराब पीने के दौरान ही दीपू कहीं चला गया। इस पर वह दोनों बच्चों को लेकर गांव के लिए चल दिया।

बच्चों का पिता दीपू मजदूरी करता है। आरोपी लोकेद्र की उससे मित्रता है। दोनों एक ही गांव के है। दीपू की मुगल पुलिस के पास ताजगंज मे ससुराल है। दीपू की पत्नी पूनम मायके मे ही रह रही थी। आरोपी कल ही दिल्ली से लौटा था।

आरोपी लोकेन्द्र को दोनों बच्चे पहले से ही जानते थे। थाना परिसर मे पुलिसकर्मियों को देख दोनों बच्चे रोने लगे। लोकेन्द्र की गोद मे आते ही दोनों बच्चे चुप हो गये।

आरोपी लोकेन्द्र ने यह भी बताया कि दीपू की उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर