उत्तर प्रदेश, मथुरा : किराना व्यवसायी की कोरोना से मौत

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 8 अगस्त 2020

शहर के प्रमुख किराना व्यवसाई नंदकिशोर चौधरी की कोरोना से दु:खद मौत हो गई है। वे नयति अस्पताल में भर्ती थे 5 दिन पूर्व उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

शहर के चौक बाजार क्षेत्र जामा मस्जिद के पास 62 वर्षीय नंदकिशोर चौधरी उर्फ नंदू की किराना मर्चेंट की थोक सामान की दुकान है। करीब 20 दिन पूर्व उनको बुखार आया था, जिस कारण परिजन उनको पहले केडी अस्पताल ले गए। वहां मना करने पर उन्हें नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उनकी तबीयत में किसी दिन सुधार होता था तो किसी दिन बिगड़ जाती थी। बुखार ने उनको अंदर ही अंदर बुरी तरह जकड़ लिया था। संभवत उनके फेफड़े संक्रमित हो गए थे। आज दोपहर उन्होंने इस संसार से अंतिम विदा ले ली। उनके यकायक निधन की खबर से लोग हतप्रभ रह गए हैं।

गोविंदनगर निवासी नंदू चौधरी के मृदुभाषी व्यवहार के सभी लोग कायल थे। इसके अलावा उनकी दुकान पर बिक्री होने वाला सामान उम्दा क्वालिटी का होता था। किराना मर्चेंट थोक विक्रेता नंदू चौधरी की तीन संतान क्रमश: 2 पुत्र, एक पुत्री है।

ब्रजवासी मिठाई वाला ग्रुप के चेयरमैन सतीश चंद्र अग्रवाल एवं आर के ज्वैलर्स के मालिक त्रिलोक चौधरी ने उनके निधन पर कहा है कि आज हमने अपना एक भाई खो दिया। उसके चले जाने का दुःख बयां नहीं किया जा सकता है। राकेश चौधरी, राजीव अग्रवाल बृजवासी, सुरेश चौधरी, नवीन चौधरी, रवि अग्रवाल ब्रजवासी, पंकज अंगूठी वाला आदि ने उनको नम आंखों से विदाई दी है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर