उत्तर प्रदेश, आगरा : बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़, पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी घटना, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

Subscribe






Share




  • National News

यशपाल ठाकुर 

आगरा 1 नवंबर 2020

आगरा में लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे  बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई ।आगरा के थाना बरहन क्षेत्र में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में हाथरस निवासी एक बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा।

थाना बरहन पुलिस की बदमाशों में उस वक्त भिड़ंत हो गई, जब आगरा में बदमाश डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। इस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को मौके से पकड़ लिया गया, वहीं दो बदमाश भागने में सफल रहे। यह दो बदमाश फायरिंग करते हुए खेतों की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर अर्चना सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं और बदमाशों की तलाश जारी की गई।

मामले में बताया गया कि भागते समय बदमाशों ने अपने कपड़े भी उतार दिए थे हालांकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए लेकिन पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी घटना होने से टल गई। पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर