मुरादाबाद में हुए हादसे को लेकर सीएम ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रु. देने के दिए निर्देश

Subscribe






Share




  • National News

मुरादाबाद 30 जनवरी 2021

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर मिनी बस और कैंटर ट्रक की टक्कर से हुए भीषण हादसे को लेकर सीएम योगी ने शोक जताया है, सीएम ऑफिस की ओर से ट्वीट करते हुए लिखा गया है कि...

"जनपद मुरादाबाद में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।"

"जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचकर घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किए जाने व गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रु. की आर्थिक सहायता दिए जाने तथा मृतकों के परिजनों को रु. 2 लाख की अनुमन्य सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।

बतादें कि मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर मिनी बस और कैंटर ट्रक की टक्कर होने से भीषण हादसा हो गया है। जिसमें 7 लोगों की मौत गई, बताई गई है, साथ ही 25 से ज्यादा लोग घायल अवस्था में हैं। यह हादसा कुंदरकी थाना क्षेत्र में हुई है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर