कुसुम सरोवर में मरी पड़ी मिलीं मछलियां

Subscribe






Share




  • National News

कुसुम सरोवर में मरी पड़ी मिलीं मछलियां,

मछलियों के मरने से पर्यावरण और जल गुणवत्ता को लेकर चिंता, जिम्मेदार कर्मचारी नहीं दे रहे ध्यान

गोवर्धन (मनीष शर्मा)। धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कुसुम सरोवर में बड़ी संख्या में मछलियां मृत पड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। सरोवर में जगह-जगह मरी हुई मछलियां दिखाई देने से आसपास दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि सरोवर की नियमित निगरानी और साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों द्वारा मामले पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

मछलियों के लगातार मरने से सरोवर के पानी की गुणवत्ता और जलीय पर्यावरण को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय रहते मृत मछलियों को बाहर निकालने और पानी की स्थिति की जांच कराने की कार्रवाई नहीं की गई, जिससे समस्या बढ़ती जा रही है।

कुसुम सरोवर गोवर्धन आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। ऐसे में सरोवर में मृत मछलियां पड़ी रहना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कराने, मृत मछलियों को हटवाने, पानी की गुणवत्ता की जांच कराने तथा मछलियों की मौत के कारणों का पता लगाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो इसका असर सरोवर के पर्यावरण और यहां आने वाले श्रद्धालुओं पर पड़ सकता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक संज्ञान लेकर कार्रवाई करता है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर