मिस्टर यूनिवर्स विक्की भारद्वाज ने किए चिंताहरण महादेव के दर्शन

Subscribe






Share




  • Darshan

देश का गौरव बढ़ाने की मिस्टर यूनिवर्स ने बाबा के चरणों में मांगी मन्नत

 

दिनेश सिंह तरकर

मथुरा 6 अगस्त 2021

श्रावण मास में समूचे ब्रज मंडल के सभी तीर्थ स्थलों पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। शास्त्रों में वर्णन है कि श्रावण मास में सभी देवी-देवता अपने तीर्थ स्थलों को छोड़कर एक महीने तक ब्रज मंडल में वास करते हैं। इसीलिए मथुरा को तीन लोक से न्यारी नगरी भी कहा जाता है। कान्हा की नगरी में पुरानी गोकुल महावन स्थित यमुना तट पर आज भी कृष्ण कालीन शिवालय है, जहां एक ही शिवलिंग के अंदर 1108 शिवलिंग विराजमान हैं। यहां का प्राचीन महत्व है कि जो भी भक्त यहां सच्चे भाव व आस्था के साथ बाबा चिंताहरण महादेव पर एक लोटा जल से अभिषेक करेगा। बाबा चिंताहरण महादेव उन सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे। यहां एक लोटा जल चढ़ाने से आपको 1108 शिवलिंग पर जल चढ़ाने का फल प्राप्त होगा। श्रावण मास के महीने में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने के लिए आते हैं।

 

दिल्ली से आए अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डर एवं मिस्टर यूनिवर्स विक्की भारद्वाज ने अपने परिवार के साथ बाबा चिंताहरण महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। मीडिया से हुई खास बातचीत में मिस्टर यूनिवर्स रहे विक्की भारद्वाज ने बताया कि श्रावण मास में ब्रज मंडल के समूचे मंदिरों सहित बाबा चिंताहरण महादेव के दर्शन कर हृदय प्रफुल्लित हो गया, जो रस ब्रज की रज में है वो और कहीं नही है। दिल्ली निवासी अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डर विक्की भारद्वाज ने बताया कि वर्ष 2016 में यूएसए में हुई बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने मिस्टर एटलस का खिताब अपने नाम कर देश का गौरव बढ़ाया है वहीं वर्ष 2018 में आयोजित हुई चैंपियनशिप में वाबा वर्ल्ड मिस्टर यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर विक्की भारद्वाज ने देश का गौरव बढ़ाया है।

 

अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डर विक्की भारद्वाज ने अपनी कड़ी मेहनत से दुनिया के नामचीन खिताब देश के नाम किए हैं। मिस्टर यूनिवर्स रहे विक्की भारद्वाज एक अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डर के साथ-साथ बॉडीबिल्डिंग के अंतर्राष्ट्रीय कोच भी हैं। जिनके स्टूडेंट्स देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। विक्की भारद्वाज द आयरन क्लब जिम के माध्यम से भी रोजाना हजारों युवाओं को स्वस्थ्य शरीर बनाने के लिए टिप्स देते रहते हैं। मिस्टर यूनिवर्स रहे विक्की भारद्वाज लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। ब्रज दर्शन करने आए मिस्टर यूनिवर्स विक्की भारद्वाज ने बताया कि बाबा चिंताहरण महादेव की कृपा से आगामी समय में वह दुनियाभर के नामचीन खिताब हासिल कर देश का गौरव बढ़ाएंगे जो उनका मुख्य उद्देश्य है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर