527 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे

Subscribe






Share




  • National News

आज दिनांक 12.05.2026 को सर्विलांस टीम प्रभारी और उनकी टीम ने CEIR पोर्टल की प्रभावी मदद से जनपद के विभिन्न थानों से गुम हुए कुल 527 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है। इन बरामद मोबाइलों में से 248 फोन आज पुलिस कार्यालय में उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए जबकि 279 मोबाइल पहले ही संबंधित थानों के माध्यम से वापस किए जा चुके हैं। इस विशेष अभियान में थाना वृंदावन का योगदान सर्वाधिक सराहनीय रहा, जिसने अकेले लगभग 207 मोबाइल रिकवर किए। खोए हुए कीमती मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने मथुरा पुलिस की इस कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
श्रीमती श्वेता यादव, पुलिस अधीक्षक अपराध मथुरा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर