मथुरा की कानून-व्यवस्था में भारी फेरबदल, 2 क्षेत्राधिकारी और 1 प्रभारी निरीक्षक पदावनत

Subscribe






Share




  • States News

योगेश खत्री 

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 25 जुलाई 2021

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बीती रात जिले की कानून-व्यवस्था में भारी फेरबदल किया है. कप्तान ने 2 क्षेत्राधिकारियों सहित एक प्रभारी निरीक्षक को पदावनत करते हुए नए क्षेत्राधिकारियों और प्रभारी निरीक्षकों की नियुक्ति की है. जहां 2 क्षेत्राधिकारियों को जन्मभूमि ईदगाह की सुरक्षा में भेजे गए हैं, वहीं एक प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया है. तबादलों का विवरण आगे दिया जा रहा है.

पुलिस क्षेत्राधिकारियों के तबादले-

धर्मेंद्र चौहान गोवर्धन के नए क्षेत्राधिकारी 

राम मोहन शर्मा नए सीओ सदर

नेत्रपाल सिंह नए क्षेत्राधिकारी मांट

रविकांत पाराशर छाता के नए क्षेत्राधिकारी

सीओ गोवर्धन जितेंद्र कुमार सिंह जन्मभूमि-ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था में भेजे गए

सीओ सदर गौरव त्रिपाठी भी जन्मभूमि-ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था में भेजे गए

कोतवाली-थाना प्रभारियों के तबादले-

विनोद कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना हाईवे से प्रभारी निरीक्षक वृंदावन

शशि प्रकाश शर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली वृंदावन से प्रभारी निरीक्षक थाना जमुनापार

अनुज कुमार प्रभारी स्वाट टीम से प्रभारी निरीक्षक थाना हाईवे

प्रदीप कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन से प्रभारी निरीक्षक छाता

रवि त्यागी प्रभारी निरीक्षक थाना क्षेत्र से प्रभारी स्वाट टीम

संजीव दुबे पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन

राकेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जमुनापार से पुलिस लाइन

महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी प्रभारी निरीक्षक थाना गोविंद नगर से प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार

विजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार से प्रभारी निरीक्षक थाना गोविंद नगर

Also Watch :- दिव्य गुरु पूर्णिमा: महावन मथुरा के ब्रह्मांड घाट पर बही कार्ष्णिगुरु श्री शरणानंद जी महाराज की भक्तिधारा

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर