स्प्लेंडर बाइक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई, उड़े परखच्चे

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा (मनीष शर्मा) जय गुरुदेव मंदिर के सामने स्थित ओवरब्रिज पर एक स्प्लेंडर बाइक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।
हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में राहगीर एकत्र हो गए।
मानवता का परिचय देते हुए राहगीरों ने बिना देर किए दोनों घायलों को अपनी-अपनी बाइकों पर बैठाकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर