हत्या में वांछित दो अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा दिनांक- 14.07.2026

थाना नौहझील पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को दौराने पुलिस मुठभेड़ किया गया गिरफ्तार। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचा .315 बोर , 04 जिंदा कारतूस .315 बोर , 03 खोखा कारतूस .315 बोर ,01 मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट व 2600 रुपये बरामद।

दिनाँक 13.07.2026 को थाना नौहझील पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना  नौहझील पर पंजीकृत मु0अ0सं0 202/2026 धारा 103(1)/238 बी0एन0एस0 में वांछित अभियुक्तगण 1. सतेन्द्र उर्फ सत्ते पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम एदलगढी थाना नौहझील जनपद मथुरा उम्र 38 वर्ष , 2. मोती पुत्र किशन सिंह निवासी आजनौठ थाना नौहझील जनपद मथुरा उम्र 49 वर्ष को पहचरा सद्दीकपुर बम्बा पर ग्राम शल्ल व कोलाहर की पुलिया के पास समय करीब 10:30 बजे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में अभियुक्तगण उपरोक्त के बांये पैरों में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं अभियुक्त सतेन्द्र उर्फ सत्ते उपरोक्त थाना नौहझील का एच0एस0 भी है। जिसके विरूद्ध लूट, चोरी, हत्या एवं पुलिस मुठभेड़ आदि के कई अभियोग दर्ज हैं। अभियुक्त गण को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नौहझील पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर