...तो क्या फेसबुक फ्रेंड की सीमा पार

Subscribe






Share




  • National News

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज

वृन्दावन (26-08-2020)

 

विपरीत लिंग के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई और एक दूसरे के हम नफ़स हो गये।

मीठी बातों में उलझी महिला ने युवक को अपना सम्पर्क सूत्र तक दे डाला।

एक दिन फेसबुक फ्रेंड युवक ने महिला से उसके घर आकर चाय पीने की आरज़ू जताई।

और युवक चला आया चाय पीने के बहाने महिला के घर।

घर आये युवक के हाथों में बीयर की बोतलें और एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल थी।

महिला से कहा- तुम कोल्ड ड्रिंक पियो और मैं बीयर पी लेता हूँ।

मना करने के बाद भी युवक नहीं माना और बीयर की बोतलें गटकने लगा साथ ही महिला से कोल्ड ड्रिंक पीने की जिद पर अड़ गया।

महिला ने जब कोल्ड ड्रिंक पी तो उसका सिर चकराने लगा।

आरोप:1- युवक ने महिला को रानी बनाकर रखने, जीवन भर साथ देने और हर ख्वाहिश पूरी करने का भी वायदा किया।

घटना के वक़्त घर में महिला का पति और बच्चे कोई भी मौजूद नहीं था।

आरोप- इस दौरान युवक बैड पर लेट गया और महिला को भी लिटा लिया।

युवक ने महिला को निःवस्त्र कर दिया, फिर अपने कपड़े खोलने लगा।

तभी यकायक उसके पेंट के अन्दर से एक चाकू ज़मीन पर गिर गया। चाकू देख महिला सकपका गई।

महिला के साथ युवक चाकू की नोंक पर जबरदस्ती मनमानी करने लगा।

अन्य किसी से इस बात को शेयर करने पर महिला को जान से मारने की धमकी देते हुये चलता बना।

युवक के चाचा की गोवर्धन में मिठाई की नामचीन दुकान बताई गई है।

युवक एक बार महिला को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर गोवर्धन की ओर ले जाने लगा। महिला बमुश्किल अपनी जान बचाकर बीच रास्ते से भागकर अपने घर पहुंची।

गाड़ी में महिला को ले जाते समय युवक ने उसके मोबाईल से सारी चैट डिलीट कर दीं।

अश्कों को लिए पीड़ित महिला आज बुधवार को दोपहर करीब 2.30 बजे थाना वृन्दावन पहुंची।

महिला ने पुलिस को दरखास्त देते हुये आपबीती से भी रूबरू करवाया।

पुलिस ने महिला को मौके ए वारदात पर पहुंचकर 

जांच करने का आश्वासन दे दिया।

पीड़ित महिला रमणरेती पुलिस चौकी क्षेत्र की निवासी है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर