अलीगढ़ : खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने मां-बेटे झुलसे

Subscribe






Share




  • National News

अलीगढ़ 8 जनवरी 2021

इगलास कोतवाली के गांव फतेहपुर में आज सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में महिला व उसके दो पुत्र झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए हाथरस के बांगला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।   

गांव फतेहपुर में सुबह रमा देवी (60वर्ष) पत्नी छीतरमल गैस पर खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटों की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

समीप ही बैठकर खाना खा रहे महिला के बेटे तनवीर व बॉबी भी झुलस गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए पीसी बांगला हॉस्पिटल हाथरस में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर