राइटर और गीतकार नीतू पांडे देश सेवा पार्टी की प्रवक्ता बनीं

Subscribe






Share




  • National News

मुंबई 2 दिसंबर 2020

देश सेवा पार्टी ने सुश्री नीतू पांडे क्रांति को अपनी प्रवक्ता नियुक्त किया है। वह मुंबई में रहती हैं।

सुश्री पांडे टीवी और बॉलीवुड की एक प्रसिद्ध स्क्रिप्ट लेखक और गीतकार हैं।

उन्होंने बरमूडा ट्राईएंगल, ग़ुचा, वूमैनहुड, हाउस नम्बर 44, प्लॉट नंबर 666, कैंडी ट्विट्स, भूत वली लव स्टोरी, और गन वली दुल्हनिया जैसी बॉलीवुड फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है। 

उन्होंने प्रसिद्ध पटकथा लेखक आदेश अर्जुन के साथ 12 फिल्मों में काम किया है, जिसमें पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म दगड़ी चॉल भी शामिल है। 

उन्होंने अब तक कम से कम पांच फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं। आशा भोंसले, अलका याग्निक, उदित नारायण, शब्बीर कुमार, अनूप जलोटा, विनोद राठौर, कुमार शानू और उनके बेटे तथा शंकर महादेवन जैसे स्टार गायकों ने उनके लिखे गीतों और भजनों को गाया है।

उन्होंने लगभग 20 धारावाहिकों के लिए गीत लिखे हैं और बहुत से धारावाहिकों का स्क्रीन प्ले लिखा है। इन धारावाहिकों में सिया के राम (स्टार प्लस), बाल कृष्ण (बड़ा जादू), परमावतार श्री कृष्णा (एंड टीवी), महाकाली -अंत ही आरम्भ है (कलर्स), कर्मफल शनि (कलर्स), पोरस (सोनी) टीवी), विघ्नहर्ता श्री गणेश (सोनी टीवी), चंद्रगुप्त मौर्य (सोनी टीवी), विक्रम बेताल की रहस्यमय गाथा (एंड टीवी), राधा कृष्ण (स्टार भारत), जग जननी मां वैष्णो देवी (स्टार भारत), राम सिया के लव-कुश (कलर्स), नमः (स्टार प्लस), चंद्रकांता (लाइफ ओके), तंत्र (कलर्स), संग्राम सिंह शो-मेरी विजेता इंडिया (डीडी 1), श्री जय (डीडी 1), शक्ति (कलर्स), देवी (दंगल), अलिफ लैला (दंगल) और उड़िया धारावाहिक, तेजस्विनी शामिल हैं।

वह ग़ज़लें भी लिखती हैं। उनकी तीन ग़ज़लों को एल्बम- तन्हा में शामिल किया गया है।

वह एक वाणिज्य स्नातक हैं और उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत अपने गृह जिले यूपी के सिद्धार्थ नगर में एक शिक्षक के रूप में की। बचपन से ही उनका झुकाव लेखन की ओर था। वह अपने स्कूल के दिनों में कविताएँ और लघु कथाएँ लिखती थीं। कविता लिखने का उनका प्यार आखिरकार उन्हें मुंबई ले गया।

अब वह टीवी और फिल्म उद्योग में एक जाना-माना नाम है।

वह अब देश सेवा पार्टी की प्रवक्ता बनकर राजनीति की दुनिया में प्रवेश कर रही हैं।

देश सेवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल अमरोही ने पार्टी में उनका स्वागत किया और उन को एक प्रतिभाशाली व्यक्ति बताते हुए कहा कि उन का भविष्य बहुत उज्जवल है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर