पितरों को नमन : वो कल थे तो आज हम हैं...

Subscribe






Share




  • National News

पितरों को नमन

 

वो कल थे तो आज हम हैं

उनके ही तो अंश हम हैं..

 

जीवन मिला उन्हीं से

उनके कृतज्ञ हम हैं..

 

सदियों से चलती आयी

श्रंखला की कड़ी हम हैं..

 

गुण धर्म उनके ही दिये

उनके प्रतीक हम हैं..

 

रीत रिवाज़ उनके हैं दिये

संस्कारों में उनके हम हैं.. 

 

देखा नहीं सब पुरखों को

पर उनके ऋणी तो हम हैं..

 

पाया बहुत उन्हीं से पर

न जान पाते हम हैं..

 

दिखते नहीं वो हमको 

पर उनकी नज़र में हम हैं..

 

देते सदा आशीष हमको

धन्य उनसे हम हैं..

 

खुश होते उन्नति से

दु:खी होते अवनति से

देते हमें सहारा

उनकी संतान जो हम हैं..

 

इतने जो दिवस मनाते

मित्रता प्रेम आदि के

पितरों को भी याद कर लें

जिनकी वजह से हम हैं..

 

आओ नमन कर लें कृतज्ञ हो लें

क्षमा माँग लें आशीष ले लें

पितरों से जो चाहते हमारा भला 

उनके जो अंश हम हैं..

 

अजीत टण्डन, खत्री सभा, मेरठ.

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर