उत्तर प्रदेश, मथुरा : राया में काली माई की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

Subscribe






Share




  • States News

जयशंकर 

टीटीआई न्यूज़ 

राया (मथुरा) 1 नवंबर 2020

राया के गांव सोनई में काली माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा रामलीला मैदान से निकलकर सोनई क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों पर पहुंची।

लांगुर बाल वीर के साथ खेलती हुई मां काली के दर्शनों के लिए लोग घरों से बाहर निकल आए।और फल मेवा मिष्ठान के साथ जगह जगह काली का स्वागत किया गया।

बताते चलें कि सोनई में काली की झाँकी से पहले भव्य रामलीला का मंचन होता था किंतु इस बार कोरोना संक्रमण के डर की बजह से कमेटी द्वारा जनहित में रामलीला कराने का निर्णय नहीं लिया और वर्षो से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए काली माँ की झाँकी निकाली गई।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर