राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी

Subscribe






Share




  • National News

लखनऊ: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी। एसआईटी ने ACS गृह संजय प्रसाद को रिपोर्ट सौंपी। तीन सदस्यीय टीम संजय प्रसाद से मिली। विजय विश्वास पंत, IG किरण एस ने रिपोर्ट सौंपी। वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन रहे मौजूद।

रिपोर्ट में चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशनखोरी के खेल के सुबूत हैं। मंदिर में कर्मचारियों की नियुक्ति, गणना प्रक्रिया में भी बड़े हेरफेर की आशंका एसआईटी ने जताई है। उससे संबंधित तमाम साक्ष्य जुटाए हैं। गवाहों का भी जिक्र रिपोर्ट में किया गया है। एसआईटी में शामिल लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, लखनऊ आईजी रेंज किरन एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन सुबह करीब 11 बजे शासन पहुंचे। तीनों अधिकारियों ने गोपनीय जांच रिपोर्ट संजय प्रसाद को दी। अब ये रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएगी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर