सेल्समैन से लाखों की लूट, थाना हाईवे क्षेत्र में घटना से फैली सनसनी

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा (कालीचरण बिंदल)

थाना हाईवे क्षेत्र में माहेश्वरी बस स्टैंड के समीप कल दिनांक 22 जून को समय लगभग 4: 15 बजे एक बाइक सवार सेल्समैन के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दे डाला। 
विवरण के अनुसार सेल्समैन विजय कुमार पुत्र रामबाबू निवासी काशीराम कॉलोनी औरंगाबाद और मंडी चौराहा से एडवांस और माल की बिक्री के रुपए लेकर वृंदावन जेपी इंटरप्राइजेज
फर्म के प्रोपराइटर के यहां जमा कराने जा रहा था।
जब उसने लूट की सूचना जेपी इंटरप्राइजेज मालिक और पुलिस को दी तो मथुरा जिले में हलचल मच गई।

थाना हाईवे पर एजेंसी मालिक जगदीश प्रसाद गौतम पुत्र स्वर्गीय भगवान दास ने मुकदमा दर्ज़ कराया है। क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी, थाना हाईवे प्रभारी, एसओजीजी टीम और कई टीमें अपराधियों की पकड़ एवं खुलासे हेतु सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर  जुट गई हैं। यह लूट सूत्रों द्वारा लगभग 5 लाख 30000 रुपए की बताई जा रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर